देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 रमेश पोखरियाल निशंक ने रक्षा मंत्रालय व केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा संयुक्त रूप से दिये गये वीरगाथा परियाजना के सुपर-25 पुरस्कार विजेताओं में चयनित होने पर उत्तराखंड की बेटी आदिशा ग्रोवर को देहरादून स्थित अपने निवास पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की बेटी एवं कोटद्वार निवासी दैनिक लोक संहिता के सम्पादक विभू ग्रोवर की सुपुत्री आदिशा ग्रोवर का रक्षा मंत्रालय व केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा संयुक्त रूप से दिये गये वीरगाथा परियोजना के सुपर-25 में चयन हो गया है। उत्तराखंड सहित कोटद्वार का सम्मान बढाने वाली आदिशा ग्रोवर इस पुरस्कार के लिए देशभर के 8 लाख प्रतियोगियों में चयन किया गया है। इस पुरस्कार के लिए मात्र 25 छात्र-छात्राओं को ही विजेता चुना गया है। आदिशा ग्रोवरआगामी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। वर्तमान में आदिशा ग्रोवर हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम पंतजलि योगपीठ में अध्ययनरत है। प्रदेश के पूर्व मंख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 रमेश पोखरियाल ने आदिशा ग्रोवर को सम्मानित एवं पुरस्कृत करते हुए कहा कि वीर गाथा परियोजना के चयन होने से आदिशा में उत्तराखंड का गौरव बढाया है, कहा कि आने वाले समय में आदिशा ग्रोवर देश का नाम रोशन करेगी। आदिशा ग्रोवर ने इस उपलब्धि के लिए कला के शिक्षक संजय कुमार जयसवाल को श्रेय दिया है। आदिशा ग्रोवर ने कहा कि कला शिक्षक संजय जयसवाल के अथक प्रयासों से बच्चे विगत पांच सालों से लगातार स्टेट एवं नेशनल अवार्ड जीत रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कोटद्वार की आदिशा ग्रोवर को किया सम्मानित

Read Time:2 Minute, 41 Second