कोटद्वार। नगर निगम के पार्षदों ने गो बोर्ड में गौ सदन के पारित भूमि को अभी तक नगर निगम को हस्तानांतरित न किये जाने से नाराज पार्षदों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए पार्षदों ने कहा कि गौ सदन के लिए बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया था, तथा नौ माह पूर्व ही गौ सदन निर्माण के लिए टेंडर भी हो गये है, लेकिन प्रदेश में सत्त्तासीन सरकार के द्वारा चयनित भूमि को अभी तक नगर निगम को हस्तानातरित नहीं की गयी है। प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, कुलदीप काम्बोज, नईम अहमद, अनिल रावत, अमित नेगी, राकेश बिष्ट, गिंदी दास, जगदीश मेहरा, सुखपाल शाह, अंजुम सभा, हरीश नेगी मौजूद थे।